इटाढ़ी: इटाढ़ी बाजार में सड़क बनी तालाब, पथ निर्माण विभाग के रवैये से राहगीर परेशान
Itarhi, Buxar | Jun 11, 2026 बक्सर-इटाढ़ी मुख्य सड़क पर स्थित इटाढ़ी बाजार में बुधवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद सड़क पर भारी जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।