हज़ारीबाग: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने समग्र शिक्षा अभियान के गतिविधियों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खेलो झारखंड एक्सपेंडिचर, यूको क्लब एक्सपेंडिचर, विद्यालय में बच्चों की इनरोलमेंट, पोषाक वितरण से संबंधित समीक्षा की.