हज़ारीबाग: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था, मरीजों को बेडशीट और कंबल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है
आपको बता दें कि 6 March दिन बृहस्पतिवार को हजारीबाग का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जो उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल का सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है, वहां सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। मरीजों को बेडशीट और कंबल तक के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।