हज़ारीबाग: महुआ चुनने के लिए जंगलों में लगी आग, पर्यावरण और वन्यजीवों पर संकट, वन विभाग कर रहा है बचाव की अपील
झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगलों में गर्मी के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बता दे कि ग्रामीण महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि वन्यजीवों की जिंदगी भी खतरे में पड़ रही है। हजारीबाग का अधिकांश वन क्षेत्र साल के पेड़ों से घिरा हुआ है। साल का पेड़ धीमी गति से बढ़ता है और इसे परिपक्व होने में वर्षों लगते हैं। लेकिन जंगलों में लगाई गई आग से ये बेशकीमती वृक्ष भी नष्ट हो रहे हैं। साथ ही जंगल में रहने वाले जीव-जंतु भी आग की चपेट में आ रहे हैं।