हज़ारीबाग: हजारीबाग के स्टील फैक्ट्री में ब्लोअर विस्फोट, 5 मजदूर घायल, जांच जारी
हजारीबाग के फैक्ट्री में ब्लोअर विस्फोट, 5 मजदूर घायल हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में स्थित चितपूर्णी स्टील प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में ब्लोअर विस्फोट से 5 मजदूर घायल हो गए। हादसा 15 माइल स्थित स्पंज डिवीजन में 4 नंबर गर्म भट्ठी फटने से हुआ। घायलों में तीन बिहार के और दो स्थानीय मजदूर शामिल हैं, जिन्हें रांची के सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मजदूरों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी 2 अक्टूबर 2024 को इसी फैक्ट्री में विस्फोट हो चुका है।