हज़ारीबाग: हजारीबाग में फागुन में खिले सेमल के पेड़, प्रकृति की लालिमा, पक्षियों और पर्यावरण का आश्रय
फागुन के महीने में प्रकृति अपनी सुंदरता के चरम पर होती है, और इसी का सबसे खूबसूरत उदाहरण है लाल फूलों से लदा सेमल का पेड़। यह पेड़ न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से मन मोह लेता है, बल्कि पर्यावरण और पक्षियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। झारखंड के हजारीबाग जिले में सेमल के कई पेड़ मौजूद हैं, लेकिन शहरी इलाकों में इनकी संख्या कम हो गई है। यही वजह है कि लोग हजारीबाग झील परिसर में खिले सेमल के फूलों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।