हरिद्वार: मोतीबाजार पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हरकीपौड़ी कॉरिडोर मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का किया एलान
बुधवार को मोतीबाजार पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। व्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरकीपौड़ी कॉरिडोर को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का एलान किया है। उमेश कुमार ने कहा है कि कॉरिडोर के नाम पर व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जायेगा और इसके लिए गुरुवार को विशाल रैली शिवमूर्ति चौक से निकाली जायेगी