हरिद्वार: मुख्य चुनाव आयुक्त वी षणमुगम पहुंचे हरिद्वार, लोकसभा चुनाव को लेकर रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों के साथ की बैठक
रोशनाबाद मुख्यालय में आज उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त वी षणमुगम ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।