हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने अवैध खनन को लेकर पतंजलि योगपीठ के पास खनन सामग्री से भरे दो वाहन किए सीज
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज अवैध खनन को लेकर अवैध खनन सामग्री से भरे दो वाहन सीज किए। सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थाने और कोतवाली की पुलिस को अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।