हरिद्वार: 6.60 ग्राम स्मैक के साथ पांवधोई मोहल्ले से ज्वालापुर पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹590 भी किए बरामद
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पांवधोई मोहल्ले से 6.60 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करता था। अभियुक्त वसीम ईदगाह रोड का रहने वाला है। पुलिस को इसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ₹590 भी बरामद हुए हैं।