अशोक नगर: महोली गांव के पास बाइक फिसलने से दो लोग गंभीर घायल
अशोकनगर जिले के महोली गांव के पास अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दो लोग गंभीर घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार डेंगा गांव निवासी लल्लू पुत्र सुक्का आदिवासी उम्र 35 वर्ष एवं ढाकोनी निवासी भागचंद पुत्र रामचंद्र आदिवासी उम्र 45 वर्ष शुक्रवार को रात 8:00 बजे चंदेरी से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान महोली गांव के पास उनकी बाइक अचानक से बाइक फिसल गई।