फिरोज़ाबाद: गांव आलमपुर के समीप तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने बाइक सवार एक व्यक्ति को मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद जिले के जलेसर रोड़ गांव आलमपुर के पास तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। मैक्स पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इसरार घायल हुआ है। बाइक सवार नगला बीच से अपने गांव धोकल आ रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदत से घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।