गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 9 मोटरसाइकिल
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अमन उर्फ अरमान और इरफान नाम के 2 शातिर अभियुक्तों सोमवार शाम करीब 4 बजे थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 9 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं।