नामकुम: नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा
Namkum, Ranchi | Feb 11, 2026 नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में बुधवार शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की गई। इस मौके पर झारखंड की निदेशक औषधि ऋतु सहाय ने सभी जिलों के असिस्टेंट डायरेक्टर एवं ड्रग इंस्पेक्टर को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि एक महीने के अंदर सभी फार्मेसी दुकानों का HFR तैयार किया जाए।