बिजनौर: गांव मलपुरा में सांप के काटने से एक सफाई कर्मी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Bijnor, Bijnor | Oct 6, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा में सांप के काटने से रविवार को सुबह लगभग 11:00 श्रवण कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक श्रवण कुमार के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भिजवा दिया है। बताया जा रहा है. कि परिजन पहले उसे झाड फूँक वाले के पास ले गए थे। मृतक श्रवण कुमार नूरपुर ब्लॉक में सफाई कर्मी था।