पुराने दशक में दूरदर्शन पर 'रामायण' को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज था। शो शुरू होते ही सब टीवी के आगे अटेंशन होकर बैठ जाते थे। एक ऐसा शो और भी था जिसने ऐसा कर दिखाया, उसका नाम है 'कच्ची धूप'।
पुराने 80 के दशक में टीवी पर कुछ ही चैनल आते थे, जिनमें DD1, DD2 और नेशनल कलर टेलीकास्ट शामिल थे। इन चैनलों पर भी कुछ ऐसे शो थे जिनका बैकग्राउंड म्यूजिक शुरू होते ही दर्शक अपना सारा काम छोड़कर टीवी स्क्रीन के सामने दौड़ पड़ते थे। इन्हीं में से एक था भाग्यश्री का मशहूर शो 'कच्ची धूप'। अमोल पालेकर के निर्देशन में बनी 'कच्ची धूप' 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। यह वही समय था जब दर्शकों के लिए मशहूर पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' का भी प्रसारण शुरू हुआ था। लेकिन इस शो ने डंटकर 'रामायण' को तगड़ा टक्कर दिया और हाई TRP भी हासिल की।
#Ramayana
Korba, Korba | Jul 12, 2026