Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पेपर लीक पर पीके का हमला, बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था; लालू परिवार की सुरक्षा पर भी दिया बयान बगहा:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को बगहा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीके ने बार-बार हो रहे पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। शिक्षा मंत्री को पहले ही इस्तीफा देना चाहिए था' CJP द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं के आधार पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा बहुत पहले हो जाना चाहिए था। जो बच्चे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जन सुराज उनके समर्थन में खड़ा है।" पीके ने कहा कि सरकार की नाकामी का खामियाजा लाखों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। लालू परिवार की सुरक्षा पर भी बोले पीके लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की सुरक्षा वापस करने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि यह सरकार और तेजस्वी यादव के बीच का मामला है। "तेजस्वी यादव सुरक्षा लेकर चलें या नहीं, यह उनके और सरकार के बीच का मामला है। लेकिन जन सुराज का मानना है कि वैचारिक तौर पर जो लोग भी संवैधानिक पदों पर नहीं हैं, जो लोग सरकार की ओर से अधिकृत नहीं हैं, ऐसे लोगों को सरकारी सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए," पीके ने कहा। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से नेताओं को फालतू सुरक्षा देना बंद होना चाहिए। #PrashantKishor #JanSuraaj #DharmendraPradhan #PaperLeak #NEETScam #EducationMinister #ResignDemand #LaluYadav #TejashwiYadav #VIPSecurity #BiharPolitics #Bagaha #StudentProtest #JantarMantar #CJP #PKPressMeet #GovtAccountability #6June2026

Madanpur, Aurangabad | Jun 6, 2026

MORE NEWS

कटिहार के कोढ़ा में कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर 7 बच्चे डूब गए। जल भरने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। ग्रामीणों ने 4 को बचा लिया, 3 की मौत हो गई। मृतकों कोढ़ा अस्पताल में मृत घोषित किया गया। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था न होने का आरोप लगाया। इलाके में मातम पसरा है।

Madanpur, Aurangabad | Aug 17, 2026

पटना के बख्तियारपुर में रानीसराय गंगा घाट पर नहाने के दौरान 7 बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने 3 को बचा लिया, 4 अभी लापता हैं। लापता में राधिका, आरती, नंदनी और बबली कुमारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर हैं। स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे हैं। SDRF का इंतजार है। घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है।

औरंगाबाद के ऐतिहासिक उमगा पर्वत पर सावन की तीसरी सोमवारी की धूम, प्राचीन गुफा में उमड़े भक्त

औरंगाबाद के ऐतिहासिक उमगा पर्वत पर सावन की तीसरी सोमवारी की धूम, प्राचीन गुफा में उमड़े भक्त

Madanpur, Aurangabad | Aug 17, 2026