मिर्ज़ापुर: सिटी क्लब में आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह संपन्न, शिक्षामित्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
सिटी क्लब के सभागार में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसमें शिक्षामित्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सेवानिवृत्ति शिक्षा मित्रों को सम्मानित किया गया। चित्रकूट जनपद के मानिकपुर के विधायक मुख्य अतिथि और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।