मिर्ज़ापुर: क्रिकेट प्रतियोगिता में अल्गाजी स्पोर्टिंग क्लब ने शील्ड जीती, पूर्व राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
नगर के घूरहुपट्टी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अल्गाजी स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधानसभा के तीन बार के विधायक रहे कैलाश चौरसिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 15-15 ओवर का फाइनल मुकाबला अलगाजी स्पोर्टिंग क्लब और आईजीपी के बीच खेला गया था