मिर्ज़ापुर: विजयपुर ग्राम सभा में स्कूल के बच्चों द्वारा सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
96 ब्लॉक के विजयपुर ग्राम सभा में बच्चों द्वारा सड़क बनाने का फावड़ा चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कई बच्चे फावड़ा चलाते नजर आ रहे हैं। जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि ग्राम सभा में कई बस्तियों में जाने के लिए रास्ता नहीं है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। बच्चों ने खुद ही रास्ता बनाना शुरू कर दिया है।