पाली: ग्राम कलौथरा में अज्ञात चोरों ने घर के पास बंधी चार भैंसों को चुराने का किया प्रयास, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
Pali, Lalitpur | Apr 20, 2026 ग्राम कलौथरा में घर के पास बंधी हुई चार नग भैंसों को अज्ञात चोरों द्वारा चुराने का प्रयास किया गया। वह भैंसों को छोड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे। परंतु किन्हीं कारणों के चलते वह असफल रहे। जिसके चलते भैंसलौटकर पुनः अपने घर पहुंच गई। उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।