टीकमगढ़: नगरपालिका के रैन बसेरा में यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधाएं, CMO ने दिया सुधार का आश्वासन
टीकमगढ़ शहर के न्यू बस स्टैंड पर बना रैनबसेरा नाम के लिए चलता दिखाई दिया, वहां ठंड से बचने के लिए मुसाफिरों के लिए कोई ठोस इंतजाम नही है। रैनबसेरा के कंबल गद्दे तकिए बदबूदार हैं। दूर दूर से आने बाले मुसाफिर अपने साथ अपने कम्बल आदि लाकर रात गुजारते दिखाई दिए, नगर पालिका सीएमओ बोले जल्द सुधार पाएंगे व्यवस्थाएं।