अररिया: लक्ष्मीपुरा में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष की दो महिलाएं घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Aug 19, 2026 रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा वार्ड संख्या 3 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों को परिजनों के सहयोग से आनंद-पणन में बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सा के देखरेख में दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है।