गुना नगर: गुना बाईपास पर कार में ट्रक ने मारी टक्कर, कार सवार दो लोगों में एक की हुई मौत एक गंभीर घायल
गुना के कैंट थाना क्षेत्र में गुना बाईपास पर एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिसमें शुभम ठाकुर नाम के शख्स की मौत हो गई, वही ईशु शर्मा नाम का शख्स गंभीर घायल हुआ है, दोनों कार सवार गुना बाईपास पर शांति ढाबा से खाना खाकर लौट रही थी इसी दौरान यह एक्सीडेंट हुआ, कैंट पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है