लखीसराय: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में बिजली का तार गिरने व भगदड़ से 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में बड़ा हादसा हुआ. यहां शिवकुंड के पास 11000 वोल्ट बिजली का तार गिरने के बाद मची भगदड़ से पूर्वाह्न 8:30 बजे तक 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी. कई अन्य की स्थिति नाजुक है. घटना पूर्वाह्न करीब 6 बजे की बताई जा रही है. प्रशासन के मुताबिक अधिकतर लोगों की मौत भगदड़ में दशबने की वजह से हुई.