जमुई के नयागांव स्थित नागी-नकटी-कटहरा नदी तट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अवसर पर स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी के व्यक्तित्व, उनके राजनीतिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पुत्री एवं खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत,जमुई सांसद अरुण भारती समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
स्वर्गीय दिग्विजय सिंह जी का जनसेवा, विकास और सामाजिक समरसता के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#DigvijaySingh #ShradhanjaliSabha #Jamui #NagiNaktiKatara #SamratChaudhary #ShreyasiSingh #PutulKumari #ArunBharti #BiharPolitics #BiharNews #JamuiNews #Tribute #PublicService #BiharGovernment #BreakingNews #BhaskarNewsJamui
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026