कोईलवर: स्टेट बैंक गीधा के समीप शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गीधा थाना पुलिस ने स्टेट बैंक गीधा के समीप शराब के नशे में पाए गए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार उर्फ राहुल कुमार पांडे, अमन कुमार दोनों निवासी आरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।