*समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर*
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने समाधान शिविर में सुनी जन-शिकायतें
डीडीपीओ को बीडीपीओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के दिए निर्देश
Aonenews अरविन्द बक्शी
जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के समक्ष समक्ष रखीं। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समाधान शिविर में गांव मांदकौल निवासी शिकायतकर्ता जितेंद्र की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ पलवल को संबंधित बीडीपीओ के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने समाधान शिविर में गांव आलूका निवासी तुलसीराम की ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ योजना का पैसा नहीं मिलने से संबंधित शिकायत की सुनवाई करते हुए सबंधित अधिकारी को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान शिविर में सडक़ पर कूड़े की समस्या, कब्जा हटवाने की शिकायत, बिजली नहीं आने, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन चालू, राशन कार्ड, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक और गंभीरता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नगराधीश प्रीति रावत, तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Faridabad, Faridabad | Nov 12, 2026