गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता के तहत रामनवमी पर्व में जिले के चौक-चौराहे पर पुलिस बल की है तैनाती
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर गया जिले में रामनवमी पर्व के अवसर पर आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता के तहत गया जिले में शांतिपूर्ण महौल एवं सुरक्षित रूप से संपन्न करने के लिए सभी चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है।हुड़दंग करने वालों पर विशेष निगरानी भी रखी जा रही है।