गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विभिन्न कांडो में 13 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
गया SSP आशीष भारती के निर्देश पर गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। गया के SSP आशीष भारती ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान में डकैती के कांड, वारंटी के कांड, शराब सहित अन्य गंभीर कांडों में कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।