बारां: जल संरक्षण के कार्यों का जिले की सभी पंचायत समितियों में हुआ लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया श्रमदान
Baran, Baran | Jun 10, 2025 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी आठों पंचायत समितियों में जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। ये कार्य मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (एमजेएसए), अटल भू-जल योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्ण किए गए हैं।