बारां: सांगोद रोड पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Baran, Baran | Jun 9, 2025 सांगोद रोड पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने बताया कि वासु 19 वर्ष पुत्र लेखराज बैरवा निवासी ठूसरा घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।