Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

प्रेस नोट हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ब्यूरो ए. डी. हिमाचली, चंबा बग्गा डैम से कलेला गांव तक रास्ता निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन चंबा, 8 जुलाई। चंबा जिला के बग्गा डैम से कलेला गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधीश चंबा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बगा डैम से कलेला गांव तक आज तक कोई सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह खराब हो जाता है और कई स्थानों पर मिट्टी बह जाने से आवागमन लगभग बंद हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यदि गांव में कोई व्यक्ति अचानक बीमार हो जाए तो उसे समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। वहीं निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचाना भी संभव नहीं हो पाता। बरसात के दौरान बगा डैम का पानी बढ़ने से रास्ता पूरी तरह प्रभावित हो जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं रहती। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा किसान अपनी फसल बाजार तक नहीं पहुंचा पाते, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। गांव में दुकान न होने के कारण लोगों को राशन और अन्य जरूरी सामान लेने के लिए बगा या राख जाना पड़ता है, लेकिन सड़क न होने से यह सफर भी जोखिम भरा बन जाता है। बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधीश से मांग की है कि बगा डैम से कलेला गांव तक सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। — हिम दृष्टि न्यूज़ रिपोर्ट: ब्यूरो ए. डी. हिमाचली, चंबा

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

MORE NEWS

राजकीय महाविद्यालय पांगी में साइंस और कॉमर्स संकाय बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Pangi Live News 
 चम्बा 08 जुलाई 
जनजातीय क्षेत्र पांगी में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सामाजिक संस्था Pangi Saviours ने 07 जुलाई को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन दे कर राजकीय महाविद्यालय पांगी में विज्ञान (Science) एवं वाणिज्य (Commerce) संकाय की पुनर्बहाली तथा लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
संस्था के संस्थापक नीरज महिनिया द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पांगी घाटी प्रदेश का एक दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र है, जहां विद्यार्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय ही उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। पहले यहां साइंस और कॉमर्स संकाय संचालित होते थे, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता था। 
उन्होंने 66 पेजों का पूरा ब्यौरा मुख्यमंत्री को दिया जिसमें पांगी घाटी के कई एहम मुद्दे है।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है की पांगी घाटी के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए घाटी से बाहर जाकर पढ़ाई करना बेहद कठिन है। ऐसे में सरकार को जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
पांगी घाटी को अब इंतजार है तो सरकार के फैसले का।

राजकीय महाविद्यालय पांगी में साइंस और कॉमर्स संकाय बहाल करने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन Pangi Live News चम्बा 08 जुलाई जनजातीय क्षेत्र पांगी में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सामाजिक संस्था Pangi Saviours ने 07 जुलाई को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन दे कर राजकीय महाविद्यालय पांगी में विज्ञान (Science) एवं वाणिज्य (Commerce) संकाय की पुनर्बहाली तथा लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। संस्था के संस्थापक नीरज महिनिया द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पांगी घाटी प्रदेश का एक दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्र है, जहां विद्यार्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय ही उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। पहले यहां साइंस और कॉमर्स संकाय संचालित होते थे, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता था। उन्होंने 66 पेजों का पूरा ब्यौरा मुख्यमंत्री को दिया जिसमें पांगी घाटी के कई एहम मुद्दे है।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है की पांगी घाटी के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। ज्ञापन में कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए घाटी से बाहर जाकर पढ़ाई करना बेहद कठिन है। ऐसे में सरकार को जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पांगी घाटी को अब इंतजार है तो सरकार के फैसले का।

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन शर्मा पहली ग्राम सभा में एक्शन मोड में! 🔥
Suneel Pahadi ✍️ 
पहली ही ग्राम सभा में प्रधान मदन मोहन शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व प्रधान को नोटिस जारी करने की बात कही। आखिर इसकी वजह क्या रही? पूरी जानकारी खुद प्रधान मदन मोहन शर्मा की जुबानी सुनिए।
🎥 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#ViralVideo #Salooni #GramSabha #MadanMohanSharma #Panchayat #HimachalNews #Chamba #PahadiNews #Himachal #BreakingNews

सलूणी पंचायत के प्रधान मदन मोहन शर्मा पहली ग्राम सभा में एक्शन मोड में! 🔥 Suneel Pahadi ✍️ पहली ही ग्राम सभा में प्रधान मदन मोहन शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व प्रधान को नोटिस जारी करने की बात कही। आखिर इसकी वजह क्या रही? पूरी जानकारी खुद प्रधान मदन मोहन शर्मा की जुबानी सुनिए। 🎥 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #ViralVideo #Salooni #GramSabha #MadanMohanSharma #Panchayat #HimachalNews #Chamba #PahadiNews #Himachal #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए भरमौर प्रशासन ने एक दिन के लिए एसडीएम (उपमंडलाधिकारी) का दायित्व सौंपकर सम्मानित किया। प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।

कनिष्क ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 700 में से 666 अंक प्राप्त कर भरमौर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वह भरमौर उपमंडल के मलकौता निवासी सुभाष चंद एवं इंदू बाला के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर में हुई। दसवीं के बाद उनका चयन बहु-तकनीकी संस्थान के विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विभाग में हुआ है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कनिष्क ठाकुर को एक दिन के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठाकर प्रशासनिक व्यवस्था, निर्णय प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़े विभिन्न दायित्वों की जानकारी दी।

एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार सम्मानित करना आवश्यक है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को सशक्त बनाते हैं।

एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद कनिष्क ठाकुर ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने की नई प्रेरणा और आत्मबल मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक वर्ग को दिया।

इस अवसर पर कनिष्क के पिता सुभाष चंद ने भरमौर प्रशासन, विशेषकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके पुत्र का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वहीं, शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर के निदेशक अजय चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि कनिष्क जैसे विद्यार्थी विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कनिष्क भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
Suneel Pahadi ✍️
Pahadi News

जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए भरमौर प्रशासन ने एक दिन के लिए एसडीएम (उपमंडलाधिकारी) का दायित्व सौंपकर सम्मानित किया। प्रशासन की इस अभिनव पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसेवा की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। कनिष्क ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 700 में से 666 अंक प्राप्त कर भरमौर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वह भरमौर उपमंडल के मलकौता निवासी सुभाष चंद एवं इंदू बाला के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर में हुई। दसवीं के बाद उनका चयन बहु-तकनीकी संस्थान के विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) विभाग में हुआ है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा ने कनिष्क ठाकुर को एक दिन के लिए एसडीएम की कुर्सी पर बैठाकर प्रशासनिक व्यवस्था, निर्णय प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़े विभिन्न दायित्वों की जानकारी दी। एडीएम विकास शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार सम्मानित करना आवश्यक है, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को सशक्त बनाते हैं। एक दिन के लिए एसडीएम की जिम्मेदारी संभालने के बाद कनिष्क ठाकुर ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन्हें भविष्य में उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने की नई प्रेरणा और आत्मबल मिला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल के शिक्षक वर्ग को दिया। इस अवसर पर कनिष्क के पिता सुभाष चंद ने भरमौर प्रशासन, विशेषकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके पुत्र का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। वहीं, शिवालिक पब्लिक हाई स्कूल, भरमौर के निदेशक अजय चौहान ने खुशी जताते हुए कहा कि कनिष्क जैसे विद्यार्थी विद्यालय, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कनिष्क भविष्य में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

चम्बा में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को किया याद, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

चम्बा, 8 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर चम्बा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास, जनहित और सामाजिक कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका योगदान सदैव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

चम्बा में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को किया याद, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि चम्बा, 8 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर चम्बा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास, जनहित और सामाजिक कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका योगदान सदैव प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026