हरिद्वार: कांवड़ियों का पिकअप वाहन ही ले उड़ा चोर, बहादराबाद टोल प्लाजा की घटना, पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा से गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों का पिकअप वाहन ही चोर ले उड़ा। घटना बहादराबाद टोल प्लाजा की है। पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ा करके कांवड़िए सुस्ता रहे थे कि तभी एक युवक उनका पिकअप वाहन लेकर रुड़की की ओर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कोर कॉलेज के पास खंडहर से बरामद कर अंबाला निवासी आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे के चलते चोरी की थी।