ढाका: पचपकड़ी पुलिस ने विशेष अभियान में तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
पूर्वी चंपारण: पचपकड़ी पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मिट्ठू पासवान, किशन देव पासवान और इमरान शेख जफरुल को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।