मधेपुर: बिहारपुर चौक पर बाइक और 55 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार, एफआईआर दर्ज
लखनौर थाना के बिहारपुर चौक पर मंगलवार को अहले सुबह बाइक पर 55 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दो धंधेबाज बाइक पर बीच में सीट पर बोरी में शराब रखकर बिहारपुर चौक की ओर आ रहा था।