कुशलगढ़: जमीन बचाने सड़कों पर उतरे कुशलगढ़ के हजारों ग्रामीण, विधायक बोलीं—हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी
कुशलगढ़ मे प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में सोमवार को क्षेत्र में हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया के नेतृत्व में निकली विशाल रैली में ग्रामीणों ने कृषि भूमि, आजीविका और भविष्य की सुरक्षा को लेकर