कुडू: झामुमो लोहरदगा जिला कार्यालय में जिला कमिटी की बैठक हुई, रांची महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा
झामुमो लोहरदगा जिला कमिटी की एक अहम बैठक मंगलवार शाम 5 बजे जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 14-15 अप्रैल को रांची में होने वाले 13वें महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।