कुडू: कुडू में 9 पड़हा चूंद की बैठक, सामाजिक मर्यादा और विकास पर चर्चा
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड में रविवार शाम 4:00 बजे ग्राम प्रधान धुरामल उरांव की अध्यक्षता में 9 पड़हा चूंद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला राजी पड़हा वेल लक्ष्मी नारायण भगत, उप-वेल विरेन्द्र उरांव, भंडारी गोसाईं भगत समेत विभिन्न पड़हा क्षेत्रों के प्रतिनिधि और अगुवा शामिल हुए।