अल्बर्ट एक्का (जारी): किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का एकदिवसीय धरना, हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
जारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी की प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष संत कुमार भगत के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना में शामिल कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।