कुंडा: बजहा भीट गांव में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की हुई मौत
मानिकपुर के बजहा भीट गांव में सोमवार रात अनियंत्रित पल्सर बाइक पेड़ से टकराने से 25 वर्षीय शिवराम प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य साथी घायल हुए, जिनमें से एक की गंभीर हालत देख उसे एम्स रायबरेली रेफर किया गया है। मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और मासूम बच्ची छोड़ गया है।