कोल: नीवरी मोड़ पर ₹20 दूध के पाउच के लिए दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के चार लोग घायल, दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट
Koil, Aligarh | May 2, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके की नीवरी मोड पर ₹20 के दूध के पाउच के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।घायलों के द्वारा दबंगो पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।