कोल: गौमत चौराहे के निकट सामने से आई दो बाइकों से बाइक सवार दो दोस्तों की भिड़ंत, हादसे में दोनों दोस्त घायल हुए
Koil, Aligarh | May 2, 2025 अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के गौमत चौराहे की निकट गुरुवार की देर रात करीब 11:00 सामने से आई दो बाइकों से बाइक पर सवार दो दोस्तों की भिड़ंत हो गई हादसे में बाइक पर सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज किया रेफर।