कोल: ननि द्वारा 1 अरब 26 करोड़ की भूमि पर बोर्ड लगाने के विरोध में छात्रों ने कैंपस में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 2, 2025 भमोला में नगर निगम द्वारा 1 अरब 26 करोड़ की भूमि पर बोर्ड लगाने का विरोध एएमयू में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को AMU के सैकड़ो छात्र एकत्रित हो गए। छात्रों ने डक पॉइंट से लेकर बाबे सैयद गेट तक प्रदर्शन किया है। इस दौरान AMU के छात्रों ने नगर निगम पर एएमयू की बेशकीमती जमीन को कब्ज़ाने का आरोप लगाया है।