दुर्गुकोंडल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में ग्राम कोटवार की कथित लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के विरोध को लेकर ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल आज प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है।यह आंदोलन पिछले 16 जनवरी से उप तहसील कार्यालय के सामने जारी था।इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे।