दुर्गुकोंदल: ग्राम कोड़ेकुर्से में रामलला अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर भव्य राम जन्म उत्सव रैली निकाली गई
कोड़ेकुर्से में श्री रामलला अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ एवं राम जन्म उत्सव के अवसर पर आज भव्य धार्मिक आयोजन किए गए।इस पावन अवसर पर ग्रामवासी एवं युवाओं के संयुक्त प्रयास से रैली निकली गई।इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। रैली का शुभारंभ भगवान श्री राम के चित्र एवं ध्वज के साथ किया गया। गांव में श्री राम जय राम के नारे लगे।