प्रतापगढ़: देलहुपुर पुलिस ने विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया और चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद की। यह गिरफ्तारी विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास से की गई। एएसपी ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम वंश यादव है, जो प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।