भदोही: चौरी पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चौरी पुलिस ने नौकरी के नाम पर ₹2,50,000 की ठगी करने वाले दो आरोपियों चन्द्रशेखर सरोज व करमबीर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों लोगों को झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। इनके पास से उत्तर प्रदेश सचिवालय लिखी कार, पाँच एंड्रॉइड मोबाइल और ₹1840 नगद बरामद हुआ। कार के वैध कागजात न मिलने पर उसे सीज किया गया। ₹1.72 लाख की ठगी की राशि खातों में फ्रीज की गई है।