सुगौली रेलवे स्टेशन से सटे पूरब एक रेल यात्री को चाकू मार लूट की घटना घटी। घटना के समय शोरगुल होते देख आसपास के लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया,जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एक को जेल भेजा गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।