सदर: बरेली के किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, 1002 सोलर पंप भारी छूट पर मिलेंगे
Sadar, Lucknow | Nov 27, 2025 योगी सरकार ने बरेली के अन्नदाता किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की समृद्धि और सिंचाई संकट दूर करने के लिए इस बार बरेली जिले को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पीएम कुसुम योजना के तहत जहां पूरे प्रदेश में कुल 40521 सोलर पंप वितरित किए जाएंगे, वहीं बरेली जनपद के लिए 1002 सोलर पंप का लक्ष्य निर्धारित है।